ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने BJP सांसद संघमित्रा मौर्य के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, दी ये चेतावनी

उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधने के एक दिन बाद, उनके बेटे और पार्टी नेता आदित्य यादव ने गुरुवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने गुरुवार को उन दो बच्चों के परिवारों से मुलाकात की जिनकी पड़ोसी ने हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ आदित्य यादव ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाद में पत्रकारों से बात करते हुए आदित्य ने भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य पर निराधार आरोप लगाकर शिवपाल यादव को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी। दूसरी ओर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ नोएडा के फेस-1 थाने में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण मामला दर्ज किया गया है।

जानिए, क्या हुआ था बदायूं में?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर उस्तरे से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (8) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button