ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

विश्व कप 2019 का ये खिलाड़ी है टॉप स्कोरर, 174 रन बनाते ही तोड़ देगा सचिन का रिकार्ड

लंदन : बैन हटने के बाद वापसी कर रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का बल्ला जमकर बोल रहा है। विश्व से पहले आईपीएल में भी वार्नर ने जमकर रन कूटे थे और आरेंज कैप के हकदार बने थे। वार्नर आईसीसी विश्व कप-2019 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और वह विश्व कप के किसी एक संस्करण में भारत के सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 673 रनों के रिकार्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में यह कीर्तिमान बनाया था। वार्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लाडर्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।

वार्नर ने इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वार्नर ने सात मैचों की सात पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च योग 166 रन रहा है और उनका औसत 83.33 का है। वार्नर ने अब तक कुल 46 चौके और छह छक्के लगाए हैं। इस विश्व कप वार्नर के अलावा उनकी ही टीम के एरॉन फिंच, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, भारत के रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड के जोए रूट ने दो-दो शतक लगाए हैं।

सचिन ने 2003 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाते हुए गोल्डन बैट अवार्ड जीता था। उस साल भारत सौरव गांगुली की कप्तानी में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग ने 140 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया ने उस मैच में दो विकेट पर 359 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम 234 रनों पर आउट हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button