ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

आस्ट्रेलिया से हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन बोले- अब हमारी किस्मत इस भरोसे है

लंदन : आईसीसी विश्व कप-2019 में आस्ट्रेलिया के हाथों 64 रनों से मात खाने के बाद इंग्लैंड की टीम मुसीबत में फंस गई है। इंग्लैंड को अंतिम-4 में जाने के लिए बाकी के बचे दोनों मैच जीतने होंगे जो उसे भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ खेलने हैं। जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया इस विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है, लेकिन उसने इंग्लैंड को मुसीबत में डाल दिया। मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गने ने कहा, ‘‘काफी कुछ सीखने को मिला। आज हम पूरी तरह से नकार दिए गए। मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी अच्छी की थी, लेकिन थोड़े बहुत किस्मत के धनी नहीं रहे। आस्ट्रेलिया ने अच्छी साझेदारियां बनाईं, लेकिन हमने शुरुआत में ही विकेट खो दिए। जब हमने शुरुआत की थी तब सुबह विकेट ज्यादा सख्त नहीं थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना गलत फैसला होता।’’ आस्ट्रेलिया ने बेहतरीन शुरुआत की थी।

एरॉन फिंच (100) और डेविड वार्नर (53) ने पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की मौजूदा विजेता के मजबूत स्कोर की नींव रख दी थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उसे 50 ओवरों में सात विकेट पर 286 रनों से आगे नहीं जाने दिया। यह लक्ष्य भी हालांकि वह हासिल नहीं कर पाई और 44.4 ओवरों में 221 रनों पर ढेर हो गई। मोर्गन ने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया 25वें ओवर तक हावी रही। उन्हें 280 के आस-पास रोकना अच्छा था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 रनों पर तीन विकेट खो देना अच्छा नहीं था। स्थितियों को देखकर निराश नहीं हैं। हमारी किस्मत हमारे हाथ में है। हमें जो चीजें बदलनी हैं वो आसान हैं। हमने बेसिक्स में गलतियां कीं और अब उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे और आगे बढ़ेंगे।’’ इंग्लैंड को अब अपना अगला मैच रविवार को भारत से खेलना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button