ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

: पूर्व मंत्री ने कान में कुछ कहा – फिर सिंधिया ने मतदाताओं को बार-बार याद दिलाई यह खास बात..

गुना। मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को अपना चुनाव चिन्ह याद दिलाया। उन्होंने कई बार कमल का फूल का जिक्र किया और लोगों से कमल के फूल को वोट देने की अपील की है।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बमोरी गांव में आदिवासी चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर बैठे पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सिंधिया के पास आए और उनके कान में कुछ कहा इसके बाद सिंधिया ने कमल का फूल बोलकर जनता से उन्हें जिताने की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मतलब कमल का फूल याद रखना कमल का फूल, आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। गुना में बड़ा इलाका आदिवासी बाहुल्य है और ऐसे में उनके दिल दिमाग पर सिंधिया की छवि हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह के रूप में होती रही है और इस पर वोट डालकर वह सिंधिया को चुनते रहे हैं यह पहली बार है जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री सिंधिया जनसभा में मतदाताओं से कह रहे हैं कि सिंधिया की पहचान अब कमल का फूल है।

Related Articles

Back to top button