ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
बिहार

बिहार में 16 सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव, ओवैसी ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की टेंशन

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बिहार से 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, एआईएमआईएम राज्य में पांच और सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. एआईएमआईएम के इस फैसले से इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

उन्होंने कहा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अब काराकाट, पाटलिपुत्रा, शिवहर, दरभंगा और गोपालगंज लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी. अख्तरुल इमान ने कहा कि हम बीजेपी के गोद में नहीं बैठे हैं बल्कि बहुत सारे दल बीजेपी के गोद में बैठे हुए हैं. वोट किसी की बपौती नहीं होती, हमारे वोट पर इन लोगों ने राज किया है. बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए नीतीश कुमार मसाल जुलूस लेकर निकले थे लेकिन अब कह रहे हैं कि मैं कहीं नहीं जाऊंगा.

शहाबुद्दीन की पत्नी को दिया ऑफर

सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब के चुनाव लड़ने और समर्थन की बात पर अख्तरुल इमान ने कहा कि हमें शहाबुद्दीन के साथ पूरी हमदर्दी है. अगर उनकी पत्नी निर्दलीय या हम जैसी विचारधारा वाली पार्टी के साथ चुनाव लड़ती है तो उनका समर्थन करेंगे.

बीजेपी ने मुसलमानों को किया नजरअंदाज

अख्तरुल इमान ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश यही है कि कहीं से भी बीजेपी कामयाब न होने दिया जाए. बीजेपी खौफ दिखाकर मुसलमानों को नजरअंदाज करने का काम कर रही है. जातीय जनगणना में भी मुस्लिमों के पिछड़ा दिखाने की कोशिश की गई है.

कई सीटों पर उम्मीदवारों की हुई घोषणा

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार की 40 सीटों में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इसमें दरभंगा, पाटलिपुत्र, किशनगंज, मधुबनी, कटिहार, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, शिवहर, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, काराकाट, समस्तीपुर और वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों में से कई पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. किशनगंज सीट से खुद प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान चुनावी मैदान में उतरेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हमारी पार्टी के उम्मीदवार मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे.

Related Articles

Back to top button