ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

कार्यकर्ताओं से बोले निखिल कुमारस्वामी, चुनाव के लिए रहें तैयार

बेंगलुरूः कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जेडी(एस) कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार रहने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी को गठबंधन सहयोगियों के बीच ‘‘भरोसे की कमी” के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए नजर आए कि कभी भी चुनाव हो सकते हैं। अगले साल या फिर दो-तीन साल बाद भी। वीडियो में निखिल कहते हैं , ‘‘हमें अब शुरुआत करने की जरूरत है। हमें यह नहीं कहना चाहिए कि हम इसे बाद में करेंगे। हमें अगले महीने से शुरू करना होगा। हमें नहीं पता कि यह (चुनाव) कब होंगे, अगले साल, दो या तीन साल बाद । जेडी(एस) नेताओं को तैयार रहना चाहिए।” हालांकि, हाल में मंड्या में लोकसभा चुनाव हार चुके निखिल ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और उनके पिता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। यह (अपना कार्यकाल) पूरा करेगी। मीडिया की खबरों के कारण आपको तनाव होता है। ऐसा नहीं है। हमें पता है कि अंदर (सरकार) क्या है। कुमार अन्ना (कुमारस्वामी) अगले चार साल भी (सरकार) चलाएंगे।” यह वीडियो मंड्या में जनता दल (सेक्युलर) के कार्यकर्ताओं से निखिल की बातचीत का है। सबसे पहले इसे पार्टी के कार्यकर्ता सुनील गौड़ा दांडिगनाहल्ली ने शेयर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button