ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर
बिहार

मुजफ्फरपुर: बम की तरह धमाके, एक-एक कर फटे 20 सिलेंडर…50 घर जलकर राख

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. जिले के मुरौल प्रखंड के गोपालपुर सहनी टोला में में देर रात भीषण आग लग गई. मुहल्ले के 50 घर जखकर जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी लगने से गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इसके बाद पूरा गांव के घर धूं-धुं कर जलने लगे.

आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस भीषण अग्निकांड के चपेट में 50 घर आ गए. आग लगने के बाद घरों में रखे 20 से अधिक गैस सिलेंडर फटने लगे. सिलेंडर फटने की आवाज से गांव के लोग सहम गए. गांव चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई. हर कोई अपने परिजनों की जान बचाने में लगा रहा.

आधा दर्जन से अधिक पहुंची दमकल की गाड़ियां

गांव में हुए इस भीषण अग्निकांड की सूचना पुलिस और अग्निसमन विभाग को दी गई. सकरा और मुशहरी थाना से पहले मिनी दमकल की गाड़ी पहुंची. बड़ी गाड़ी आने में देरी हो गई. इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया. इसके बाद और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. छोटी-बड़ी आधे दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.

Related Articles

Back to top button