ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
उत्तरप्रदेश

पति की कुछ और ही तमन्ना…पत्नी बोली अब नहीं चाहिए बच्चे; थाने पहुंचा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां ने पति को बिना बताए नसबंदी करवा लगी. जैसे ही पति को इस बात की भनक लगी तो उसने पत्नी को घर से निकाल दिया. जिसके बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी. मामला परामार्थ केंद्र पहुंचा. वहां जब पति ने पत्नी को घर से निकालने का कारण बताया तो सभी चौंक गए. पति ने बताया कि वो और बच्चे चाहता था. लेकिन पत्नी ने उसे बिना बताए नसबंदी करवा ली.

हालांकि, परामर्थ केंद्र वालों ने पति-पत्नी के बीच समझौता करवा दिया. मामला आगरा के ताजगंज इलाके का है. इरादत नगर इलाके की रहने वाली महिला की शादी 2018 में ताजगंज में हुई थी. पति तहसील में संविदा कर्मचारी है. शादी के बाद दोनों को दो बेटियां और एक बेटा हुआ. महिला ने बताया कि उसका पति और बच्चे चाहता था. जबकि, पहले से ही उनके तीन बच्चे हैं. वह और बच्चे नहीं चाहती थी. इसलिए उसने नसबंदी करवा ली. जैसे ही पति को उसने ये बात बताई तो उसे घर से निकाल दिया गया.

पत्नी ने बताया कि वो पिछले 8 महीनों से मायके में ही रह रही है. पहले महिला को लगा कि पति उसे वापस बुला लेगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं तो महिला ने पुलिस से मदद मांगी. वहीं से मामला परामर्श केंद्र पहुंचा. शनिवार को काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया. समझाने पर दोनों में सुलह हो गई.

पत्नी को ब्यूटी पार्लर भेज करता रहा ऐश

पति-पत्नी का एक और मामला काउंसलिंग के लिए आया. जहां पति ने अपनी ही पत्नी को धोखा दे दिया. काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि एटा के युवक की शादी 2007 में वहीं की रहने वाली युवती से हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हुए. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने दो साल पहले उसके लिए ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया. वह सुबह से शाम तक पार्लर में रहने ली. इधर, पति घर से बाहर नहीं निकलता था. शक होने पर एक दिन पार्लर से दिन में बिना बताए वह घर आ गई. देखा कि पति अपनी भाभी के साथ कमरे में रंगरलियां मना रहा है. महिला ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की. काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए अगली तारीख दी गई है.

Related Articles

Back to top button