ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

ओडिशा: BJP को लगा झटका, पार्टी उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अब तक न जाने कितने ही दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. जिससे पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. इस बीच ओडिशा में बीजेपी को झटका लगा है. यहां पार्टी का एक और विकेट गिर गया है. ओडिशा बीजेपी उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने रविवार 7 अप्रैल को लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

लेखाश्री सामंतसिंघर ने अपने इस्तीफे में पिछले एक दशक से पार्टी के लिए समर्पित भाव से सेवा और अपनी गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने ईमानदारी से कड़ी मेहनत की और अपना खून पसीना बहाया. बावजूद इसके वो पार्टी नेतृत्व का विश्वास नहीं जीत पाई.

रघुनाथ महांति और लेखाश्री सामंतसिंघर का इस्तीफा

इससे पहले शनिवार को पूर्व मंत्री रघुनाथ महांति ने बीजेपी से इस्तीफा दिया था. रघुनाथ महांति बालेश्वर जिले के बस्ता विधानसभा क्षेत्र से लगातार 1990 से 2009 तक पांच बार विधायक रहे. उन्होंने अपनी इस्तीफा ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल को भेजा था. बताया जा रहा है कि रघुनाथ महांति एक बार फिर से नवीन पटनायक की बीजू जनता दल का दामन थामेंगे. इससे पहले भी वो इसी पार्टी में शामिल थे.

बीजेपी नेतृत्व पर उट रहे सवाल

वहीं एक बाद एक पार्टी नेताओं का अलग होना वो भी तब जब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं बीजेपी के लिए किसी झटके से कम नहीं है. जिस तरह से नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं उससे ओडिशा बीजेपी में अंतर्कलह साफ नजर आ रही है साथ ही पार्टी की एकजुटता और नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं. लेखाश्री सामंतसिंघर का पार्टी से इस्तीफा देना अच्छा संकेत नहीं है.

एक तरफ बीजेपी ओडिशा में पार्टी को खड़ा करने की पुरजोर कोशिश कर रही है. आगामी चुनाव में पार्टी अपनी स्थिति को और मजबूत करने में जुटी है. वहीं पार्टी के नेताओं का असंतोष उसके लिए बड़ी चुनौती है. इससे चुनाव के साथ ही पार्टी की एकता पर भी असर पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button