ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

हैवानियतः शादी के लिए दबाव बनाने पर पिलाया तेजाब, युवती की दर्दनाक मौत

पीलीभीतः जिले के पूरनपुर क्षेत्र में युवती से हैवानियत का मामला सामना आया है। जहां शादी के लिए दबाव डालने पर प्रेमी ने युवती को जबरन तेजाब पिला दिया। कई दिन चले इलाज के बाद युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तब ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवती की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी का झांसा देकर कई बार बनाया था शारीरिक संबंध
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती का अपने घर के सामने रहने वाले अरमान से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और एक बार गर्भपात भी कराया। 18 फरवरी को युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने तेजाब पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले युवती को सीएचसी पूरनपुर ले गए। जहां से उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया। कई दिन इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तेजाब से उसकी जीभ व पेट में जख्म हो गए थे। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन घर ले आए। शुक्रवार को युवती की हालत बिगड़ी तो पीलीभीत के अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन युवती को घर ले आए जहां उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अरमान को पकड़ लिया।

वीडियो वायरल कर मांगी थी फांसी की सजा
तीन अप्रैल को पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने साथ हुई घटना को बयां करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगीः पुलिस
कोतवाल पूरनपुर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पहले से एफआईआर दर्ज है। आरोपी भी पकड़ लिया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट होगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button