ब्रेकिंग
Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने गरीबों का हक छीना, 10 साल में देश ने देखी प्रगति, बस्तर में बोले पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की. उसने केवल गरीबों से उनका हक छीना. हमने गरीबों को उनका हक दिया. पूरा देश कह रहा है एक बार फिर मोदी सरकार. पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. गरीबों की हित की कई योजनाएं शुरू की गई हैं. आयुष्मान योजना गरीबों के काम आ रही है.

गरीब कल्यान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों बाद देश ने भाजपा की स्थिर और मजबूत सरकार देखी है. गरीबों का कल्याण हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरतों को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया. कांग्रेस ने कभी गरीब की चिंता नहीं की, उसकी परेशानियों को नहीं समझा. कांग्रेस परिवार के अमीरों को कभी महंगाई का मतलब समझ ही नहीं आया.

गरीबों को मुफ्त राशन और वैक्सीन दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमने गरीबों को मुफ्त राशन और वैक्सीन दिया. कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कोरोना के समय लोग कहते थे कि भारत कैसे बचेगा? कांग्रेस के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे. मैंने कहा कि मैं अपने देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं. मैं गरीबों को मुफ्त वैक्सीन भी दूंगा. मैं गरीबों को मुफ्त राशन भी दूंगा.

मैंने भ्रष्टाचारियों की काली कमाई रोक दी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे. कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे. बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी. मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है. मैंने भ्रष्टाचारियों की काली कमाई रोक दी. भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं.

Related Articles

Back to top button