ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, 'सुनो गौर से दुनिया वालों' गीत पर ब... सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी... उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे... जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ... बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय ... श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की स... इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ...
मध्यप्रदेश

सड़क हादसे में गुना भाजपा जिला मंत्री और सरपंच पति की मौत, CM मोहन व सिंधिया ने जताया शोक

गुना: गुना जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में भाजपा के जिला मंत्री और सरपंच पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों एबी रोड किनारे खड़े बातें कर रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भी बीजेपी कार्यकर्ता है। इधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी घायलों से मिलने रात को ही जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात भाजपा जिला मंत्री आनंद मगराना रघुवंशी न्यू सिटी कॉलोनी के बाहर कमलेश यादव (मोहनपुर पंचायत सरपंच पति) के साथ एबी रोड किनारे खड़े होकर सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज धाकड़ का इंतजार कर रहे थे। उनकी स्कूटी साइड में खड़ी थी। इसी दौरान हनुमान चौराहे तरफ से तेज रफ्तार कार आई और तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद व मनोज घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए आनंद को भोपाल और मनोज को इंदौर रेफर कर दिया। वहीं आनंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि मनोज का इलाज जारी है।

वहीं सीएम मोहन यादव व भाजपा ने दोनों भाजपा नेताओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने हादसा ग्रस्त कार और कार चालकों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। कार में सवार दो युवक कैंट स्थित शाशिव एकेडमी में पायलट बनने की पढ़ाई कर रहे हैं। सीएसपी ज्योति उमठ ने बताया कि दोनों युवकों को राउंडअप किया गया है, जिनका मेडिकल कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button