ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

2 रुपये का बिस्किट चुराने पर तालिबानी सजा, रात भर पिटता रहा 10 साल का मासूम

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. इसमें दो रुपये का बिस्किट चुराकर खाने पर 10 साल के मासूम को तालिबानी सजा दी गई. दबंग दुकानदार ने रस्सी से बच्चे के हाथ पैर जकड़े. फिर उसे खंभे से बांध दिया. इसके बाद वह बच्चे को बेरहमी से पीटने लगा. कई लोग बच्चे को पिटता हुए देख रहे थे. लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की.

जब बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तक भी जा पहुंचा. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामला श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर के बालापुर गांव का है. यहां एक बच्चे ने दुकान से 2 रुपये का बिस्किट चुराकर खा लिया. दुकानदार ने उसे चोरी करते देखा तो तुरंत उसे पकड़ लिया.

फिर उसके हाथ-पैरों को रस्सी से जकड़ा. बाद में उसे खंभे से बांद दिया. इसके बाद वह उसकी पिटाई करने लगा. बच्चे को लात-घूंसो से भी पीटा. यही नहीं, रात भर बच्चे को उसने भूखा-प्यासा ऐसे ही रस्सी से बंधा छोड़ दिया. बच्चा रहम की भीख मांगता रहा. लेकिन दुकानदार का दिल नहीं पसीजा. वहीं, कई लोगों ने भी बच्चे को पिटता हुआ देखा. लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हालांकि, किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो इस पर एक्शन लिया गया. पुलिस ने पता लगाया कि वीडियो कहां का है. फिर दुकानदार बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है. साथ ही उस बच्चे को भी ढूंढा जा रहा है जिसकी पिटाई की गई है.

दुकानदार के खिलाफ एक्शन

पुलिस ने बताया कि उनके पास एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक दुकानदार, 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई करता दिखा. पुलिस ने पता लगाना शुरू किया कि वीडियो कहां का है. पता चला कि वीडियो मल्हीपुर के बालापुर गांव का है. फिर उन्होंने तुरंत उस दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button