ब्रेकिंग
Gurugram GRAP Helpline Number: गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने जारी किया ड... Gurugram Municipal Corporation Action: सड़क पर थूकने या च्यूइंग गम फेंकने पर अब कटेगा भारी चालान, नग... Panipat Factory Owner Accident: हरिद्वार जा रहे पानीपत के फैक्ट्री मालिक और श्रमिक की दर्दनाक मौत, क... Panipat ACB Action: पानीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी के नाम पर रिश्वत लेने वाला फर्जी द... Haryana Police Recruitment 2030: हरियाणा पुलिस में 2030 तक चरणबद्ध तरीके से होगी 28 हजार जवानों की भ... Faridabad Gas Agency Fire: फरीदाबाद के सरूरपुर में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मच... Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने जिगरी यार से पति को लगवाया जहरीला... Russia Ukraine Conflict Update: मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉ... Rehan Vadra Art Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, '... Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां...
देश

तीन घंटे बाद बीजेपी से फिर कांग्रेस में पहुंचे विकास, बोले- मैं तो स्मृति ईरानी से मिलने गया था

चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलना बड़ी आम बात हो चली है. मगर, चर्चे तब आम से खास हो जाते हैं जब सुबह पार्टी बदलने वाला नेता शाम होने से पहले ही वापसी कर ले. कुछ ऐसा ही मामला यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से सामने आया है. बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के साथ कांग्रेस के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि की एक तस्वीर सामने आई. दावा किया गया कि उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. मगर, तीन घंटे बाद पूरी तस्वीर पलट गई.

दरअसल, गुरुवार सुबह विकास की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ एक फोटो सामने आई. इसमें विकास और स्मृति ईरानी के साथ राम दरश मिश्रा भी नजर आ रहे हैं. मिश्रा अमेठी में बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी हैं. पार्टी की तरफ से दावा किया गया कि कांग्रेस छोड़कर विकास बीजेपी में आ गए हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष उन्हें पटका पहना रहे हैं.

कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे: विकास

ये तस्वीर अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर की है. उन्होंने अमेठी में भी एक घर बना लिया है. पिछले लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद उन्होंने ये वादा किया था. फरवरी महीने में ही स्मृति ईरानी ने गृह प्रवेश की पूजा की थी. अमेठी से वो लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी के दावे के ठीक तीन घंटे बाद कहानी में नया मोड़ आ गया. स्मृति के घर से निकलकर विकास अग्रहरि सीधे दीपक सिंह के घर पहुंच गए. दीपक राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. वो कांग्रेस से एमएलसी भी रह चुके हैं. दीपक के घर पहुंचने के बाद विकास के बयान ने हंगामा मचा दिया है.

‘पर्सनल काम के लिए स्मृति ईरानी से मिलने गए थे’

विकास ने बताया कि वो कभी बीजेपी में शामिल नहीं हुए. वो तो कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे. जब उनसे पूछा गया कि फोटो में तो आप केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ हैं. इस पर उन्होंने कहा कि पर्सनल काम के लिए स्मृति ईरानी से मिलने गए थे. वहां उन्हें बीजेपी का पटका पहना दिया गया.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर पहुंचने के बाद विकास ने दीपक सिंह को मैसेज कर दिया था. मैसेज में उन्होंने ये बता दिया था कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे. उन्होंने जबरन बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है. उन्होंने इसके लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दरश मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया. विकास को इसी महीने कांग्रेस सोशल मीडिया सेल का स्टेट को कॉर्डिनेटर बनाया गया है. वो इससे पहले यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.

Related Articles

Back to top button