ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

स्तन कैंसर रिसर्च क्षेत्र में जबलपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका

 जबलपुर। मध्य प्रदेश और शायद पूरे भारत का एकमात्र राज्य स्तरीय मेडिकल कालेज है जिसको यह गौरव प्राप्त किया है। सर्जरी विभाग से रेजिडेंट डॉक्टर अनिमेष और डा आशीष गुप्ता , डा संजय कुमार यादव (स्तन कैंसर विशेषज्ञ) के नेतृत्व में यह रिसर्च प्रस्तुत करेंगे। डा संजय यादव ने बताया कि स्तन सर्जरी यूनिट, सर्जरी विभाग पूरे राज्य में एवं मध्य भारत में सबसे उच्च स्तरीय इलाज प्रदान कर रही है। जबलपुर मेडिकल कालेज में की गई स्तन कैंसर रिसर्च को स्तन कैंसर की कांफ्रेंस विश्व कांग्रेस ऑफ सर्जरी में इंटरनेशनल ब्रेस्ट सर्जरी एसोसिएशन द्वारा दो ट्रैवल फेलोशिप अवार्ड्स के लिए चयनित किया गया है।

यह कांफ्रेंस दो वर्ष में एक बार होती है तथा इस बार मलेशिया में अगस्त में होगी

बता दें की यह कांफ्रेंस दो वर्ष में एक बार होती है तथा इस बार मलेशिया में अगस्त में होगी। इसमें केवल छ ट्रैवल फेलोशिप अवार्ड्स को पूरे विश्व से आई रिसर्च में से सेलेक्ट होते हैं और गर्व की बात है कि छ में से दो अवार्ड जबलपुर को मिले हैं ऐसा शायद पहली बार हुआ है की एक ही संस्थान को एक साथ दो अवार्ड मिले हो। 2022 में ऑस्ट्रिया में हुई कांफ्रेंस में भी जबलपुर को यह अवार्ड मिला था। अब तक भारत से चयनित होने वाली रिसर्च एम्स या पी जी आई या टाटा जैसे संस्थानों की होती थी। विभागाध्यक्ष प्रो पवन अग्रवाल डीन प्रो गीता गूइन और अधीक्षक डा अरविंद शर्मा ने टीम को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button