ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
मध्यप्रदेश

नापतौल विभाग के कार्यालय में चोरी, साढ़े चार माह बाद दर्ज कराया केस

 देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कालानी बाग क्षेत्र में स्थित नाप तौल कार्यालय में चोरों ने धावा बाेल दिया। कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अंदर से वजन करने वाले कई बांट, मापक सहित करीब 45 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह की है जिसमें फरियादी नापतौल निरीक्षक श्याम दुबे निवासी उज्जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मंगलवार को नकबजनी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

 

बागली क्षेत्र के ग्राम पुंजापुरा में रहने वाली महिला के मकान में घुसकर एक आरोपित ने दुष्कर्म किया व अपशब्‍द कहकर धमकाया। बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 22 अप्रैल रात की है जिसमें महिला ने अगले दिन शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार देर रात आरोपित राहुल पाटीदार निवासी देवगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म, अजा-अजजा एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button