ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
मध्यप्रदेश

पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटियों से निकले 13 लाख रुपए, नेपाल, बांग्‍लादेश का नोट भी निकला

मंदसौर। बुधवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में रखी 8 दानपेटियां खोली गई। दिनभर हुई गणना में 13 लाख 16 हजार रुपये की गणना हुई है। अब शेष राशि की गणना गुरूवार को पूरी की जाएगी। दानपेटियों में एक नोट नेपाल और एक नोट बांग्लादेश का भी मिला है।
इसके साथ ही 500 के पुराने नोट की भी एक गड्डी निकली है। जबकि 500 के पुराने नोट 2016 से ही चलन से बाहर हो चुके है।
मंदिर प्रबंधक राहुल रूनवाल ने बताया की करीब दो माह बाद भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की सभी आठ दानपेटियों को बुधवार सुबह मंदिर प्रबंध समिति, जिला प्रशासन व ट्रेजरी अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। दान पात्रों से मिली राशि की गणना दो दिनों तक चलेगी।

पहले दिन बुधवार को दिनभर हुई गणना में 13 लाख 16 हजार 900 रुपये प्राप्त हुए। दान पेटी में विदेशी करेंसी के साथ ही चलन से बाहर हो चुके 500 के नोटों की भी एक गड्डी निकली है। अब गुरूवार को शेष राशि की गणना होगी।

Related Articles

Back to top button