ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
देश

लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?

देश में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. अब तक की जो खबरें आ रही हैं, सुबह से ही लोग उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं. जो लोग मतदान के लिए उत्साह से निकल पड़े हैं, मैं उनका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं. मुझे विश्वास है टीएमसी और कांग्रेस जैसे दल पहले चरण में पस्त हो गए थे. वो सब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे. ये कहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘एक समय था जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था. लेकिन, पहले लेफ्ट वालों ने और फिर TMC वालों ने बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई, बंगाल के सम्मान को चूर-चूर कर दिया, विकास पर रोक लगा दी. TMC के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती है और वो ह हजारों करोड़ के स्कैम. घोटाले TMC करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है.’

पीएम मोदी ने कहा कि आपका इतना प्यार देखकर लगता है कि मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या अगले जन्म में मैं बंगाल में किसी मां की गोद में जन्म लूंगा. उन्होंने कहा कि बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं, लेकिन TMC सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती. मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए, यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो TMC के नेता, मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई TMC ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है. जब BJP सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो TMC ने इसका विरोध किया. संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और TMC सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचती रही.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस को जोड़े रखने का सबसे बड़ा चुंबक तुष्टिकरण है. तुष्टिकरण के लिए ये दोनों पार्टियां कुछ भी कर सकती हैं. इसकी खातिर ये लोग देशहित में लिए गए हर निर्णय को वापस पलटना चाहते हैं. इनके बीच तुष्टिकरण का कॉम्पिटिशन चल रहा है. टीएमसी सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है. इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है. कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोट बैंक में बांटने की बात कर रही है.

Related Articles

Back to top button