ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
राज्य

मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र कांग्रेस में नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान ने लोकसभा चुनाव में राज्य में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने पर आलाकमान से नाराजगी व्यक्त की है. खान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राज्य में मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने पर असंतोष जाहिर किया है.

आरिफ नसीम खान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कहा कि लोग कह रहे है कि कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए लेकिन मुस्लिम उम्मीदवार नहीं, साथ ही अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नसीम खान ने चुनाव प्रचार समिति से भी इस्तीफा दे दिया है.

स्टार प्रचारक के पद से दिया इस्तीफा

नसीम खान ने स्टार प्रचारक के पद से इस्तीफा दे दिया है. पद से इस्तीफा देने को लेकर उन्होंने कहा कि जब मैं प्रचार के लिए जाऊंगा तो मुस्लिम समाज, उत्तर भारतीय समाज के लोग अपने प्रतिनिधित्व के बारे में पूछेंगे, इसलिए अब राज्य में चुनाव प्रचार नहीं करूंगा. नसीम खान ने आगे कहा कि मुझे 2 महीने पहले कहा गया था कि आप उत्तर मध्य मुंबई से तैयारी कीजिए , कांग्रेस में परंपरा रही है कि सभी समाज को प्रतिनिधित्व मिले लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. कुछ लोग कहते हैं कि अगर मुस्लिम कैंडिडेट देंगे तो बीजेपी हिन्दू मुस्लिम करेगी और नुकसान होगा, क्या हम सभी महाराष्ट्र की 48 सीट जीतने के लिए लड़ रहे हैं.

AIMIM ने दिया ऑफर

हालांकि पार्टी से नाराज चल रहे नसीम खान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम (AIMIM) ने अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. एमआईएम (AIMIM) सांसद इम्तियाज जलील ने कांग्रेस नेता नसीम खान को मुंबई से एमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ने का न्योता दिया है. नसीम खान को ऑफर देते हुए एमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सिर्फ स्टार प्रचारक के पद से इस्तीफा क्यों? आपको उस पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए जो केवल मुस्लिम वोट चाहती है लेकिन उनका नेतृत्व नहीं. नसीम खान भाई आप AIMIM के टिकट पर चुनाव क्यों नहीं लड़ते जो हम आपको मुंबई में देने के लिए तैयार हैं. यह एक अच्छा सौदा है, थोड़ा साहस दिखाइए और अवसर का लाभ उठाइए.

ऑफर पर आरिफ नसीम खान ने दिया जवाब

एमआईएम के ऑफर पर नसीम खान ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे एमआईएम पर कोई बात नहीं करनी, उनकी सहानुभूति के लिए धन्यवाद. उन्होंने आगे कहा मुझे पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों के फोन आ रहे हैं, अगले दो तीन दिन में आगे का कदम तय करूंगा, मेरी नाराजगी का सवाल नहीं है, सिर्फ नसीम खान का सवाल नहीं है, मैं इसलिए बोल रहा हूं कि पार्टी का नुकसान न हो.

Related Articles

Back to top button