ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु...
उत्तरप्रदेश

पहले भी कहा था, लेकिन नहीं आए… राहुल और प्रियंका गांधी के राम मंदिर आने की खबरों पर मुख्य पुजारी ने क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर चर्चा तेज है कि वो अमेठी और रायबरेली से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. साथ ही चर्चा है कि वो नामांकन से पहले अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं. हालांकि अभी तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या जाने की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली संसदीय सीटों के लिए पर्चा दाखिल करने से पहले अयोध्या राम मंदिर में प्रार्थना कर सकते हैं. इन खबरों पर अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पहले भी आने के लिए कहा था, लेकिन नहीं आए.

राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने क्या कहा

अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या जाने वाली खबरों को लेकर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि “उन्होंने पहले भी घोषणा की थी, लेकिन नहीं आए. अब आ रहे हैं तो आने दीजिए , उनका स्वागत किया जाएगा. राहुल गांधी के मंदिर जाने वाली खबरों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने सुना है कि भाई और बहन अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं. जब इनकी सरकार थी तब ये भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, लेकिन अब कह रहे हैं कि भगवान राम सबके हैं.

स्मृति ईरानी ने किया तीखा तंज

अमेठी से एक बार फिर चुनाव लड़ रही बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अयोध्या राम मंदिर जाने वाली खबरों पर तीखा तंज करते हुए कहा कि “राहुल गांधी राम भक्तों का अपमान करते थे. वो हिंदुओं का सम्मान नहीं करते हैं. राम भक्त वो है जो सनातन धर्म सहित सभी का सम्मान करता है.” ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी आपको लुभाने के लिए यहां आ रहे हैं.

अमेठी-रायबरेली में चुनाव कब

बता दें, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे. प्रियंका ने अमेठी-रायबरेली बेल्ट में कई चुनावों में प्रचार किया है लेकिन कभी चुनाव नहीं लड़ा. अमेठी से पूर्व सांसद राहुल केरल के वायनाड से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां शुक्रवार को मतदान हुआ. 2004 से रायबरेली का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी कर रही हैं. बता दें, अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान होंगे.

Related Articles

Back to top button