ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
विदेश

सऊदी अरब में बारिश ने मचाया कोहराम, सबसे पवित्र शहर में दिखा चौंकाने वाला मंजर, खतरा बरकरार

सऊदी अरब में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश ने देश भर में तबाही मचा दी है. ऐसा ही मंजर कुछ समय पहले दुबई में देखने को मिला था. सऊदी में इस बारिश की वजह से सबसे ज्यादा अल-उला और अल-मदीना प्रांतों में प्रभाव नजर आया है. मौसम विभाग की तरफ से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है, इसके साथ ही देशभर में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. राज्यों के कई रास्ते जलमग्न हो गए है जिससे लोगों को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

30 अप्रैल से सऊदी अरब में हुई तेज बारिश और तूफान आने की वजह से कई प्रांतों में बाढ़ की स्थिति हो गई है. इसमें प्रभावित प्रांतों में अल-उला और अल-मदीना हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सऊदी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें सड़कों पर भरे पानी, यातायात में रुकावट, पानी के बीच फंसी गाड़ियां और अन्य नजारा देखने को मिल रहा है. सऊदी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मदीना के लिए चेतावनी जारी करते हुए तूफान और तेज गति वाली हवाओं के साथ और ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

अल-उला और अल-मदीना, अल-मस्जिद अल-नबवी का घर है, जो कि इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है. मस्जिद-ए-नबवी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मस्जिद के अंदर तेज बारिश को देखा जा सकता है. इससे पहले साल 2022 में सऊदी अरब के जेद्दा में इस तरह की तबाही देखने को मिली थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी. नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत होने पर ही घर से निकलने की अपील की है. सड़कों पर पानी भरे होने के कारण राज्य में कई रास्तों पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया है. मदीना क्षेत्र में अल ईस गवर्नरेट में मुख्य तौर पर ज्यादा बारिश हुई है, जिसमें कई चट्टानें और घाटियां बह गई हैं.

मौसम विभाग ने कियी रेड अलर्ट जारी

शक्तिशाली मूसलाधार बारिश की वजह से बुनियादी ढांचों को काफी नुकसान पहुंचा है. जलमग्न रास्तों पर गाड़ियां फंसी हुई है. मस्जिद-ए-नबवी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग तेज बारिश का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस बारिश में इबादत करते और दुआ मांगते नजर आ रहे हैं. सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मक्का प्रांत में चेतावनी जारी की, इस चेतावनी में बताया गया है कि बारिश और तुफान की बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान सेंटर मदीना में हो रही इस बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया है. राज्यों में स्थिति को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में लोगों को प्रवेश न करने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Back to top button