ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
राज्य

पहले बुलाया मिलने, फिर करवा दी भाई और पिता से बॉयफ्रेंड की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गर्लफ्रेंड ने अपनी शादी से एक दिन पहले बॉयफ्रेंड को कॉल कर बुलाया. इसके बाद उसने अपने भाई और पिता से बॉयफ्रेंड की हत्या करवा दी. आरोपियों के मुताबिक, उन्हें डर था कि मृतक लड़की की शादी में आकर हंगामा न कर दे. फिलहाल जांच में जुटी पुलिस ने युवती के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

पुलिस के मुताबिक, गायघाट थाने क्षेत्र के गायघाट थाना क्षेत्र के कमरथू पट्टी स्थित भरपूरा चौर में एक युवक का शव झाड़ी में मिला था.इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो उसकी पहचान हो गई.

हुई पहचान

यह मृतक युवक गायघाट थाना क्षेत्र के हरिवंश राय का बेटा निरंजन कुमार था. निरंजन कुमार की उम्र 23 साल थी. यह जानकारी जब मृतक के परिवार को मिली तो पूरे घर में हड़कंप मच गया. वहीं, पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई. पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक युवक का अफेयर एक लड़की के साथ था.

करवाई थी हत्या

27 अप्रैल की रात इस लड़की ने निरंजन को मिलने के लिए बुलाया था. जैसे ही वह लड़की के पास पहुंचा, लड़की के भाई और पिता ने धारदार दबिया से उसका गला रेत दिया, जिससे निरंजन की मौके पर मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने उसका शव अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित कमरथू पट्टी चौर में फेक दिया था. वहीं, पुलिस की टीम को घटना स्थल पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो दबिया और लड़की के खून से सना काले रंग का दुपट्टा बरामद किया है.

इस दौरान आरोपियों ने बताया कि दोनों का प्रेम-प्रसंग 1 साल से चल रहा था. यह बात लड़की के परिवार को अच्छी नहीं लग रही थी. वहीं, लड़की के भाई को लगा कि कहीं युवक उसकी बहन की शादी में न पहुंच जाए. इसलिए शादी से एक दिन पहले लड़की ने घरवालों की सजिश के तहत युवक प्रेमी को कॉल करके बुलाया और उसे मौत के घाट उतारवा दिया. फिलहाल पुलिस ने लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button