ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

इंदौर। विधानसभा चुनाव के बाद से ही कमल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। इन अटकलों को और हवा तक मिली जब लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व कमल नाथ बेटे नकुल नाथ के साथ दिल्‍ली रवाना हो गए थे, हालांकि समय के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया, लेकिन हाल ही में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमल नाथ की भाजपा में एंट्री को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कमल नाथ के भाजपा में आने पर बात रखी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अच्छे व्यक्ति है, यदि वह आते तो उनका स्वागत होता, हर किसी के लिए जगह नहीं है।

कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा की चुनावी तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हम कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक बूथ पर काम कर रहे हैं। इंदौर के मतदाताओं से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करने का आग्रह करेंगे।

कमल नाथ में भाजपा में आने की थी अटकलें

 

गौरतलब है कि कमल नाथ और नकुल नाथ फरवरी माह में दिल्‍ली रवाना हुए थे, जिसके बाद उनके समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेता भी दिल्ली पहुंच गए थे, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कमल नाथ नकुल नाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सज्‍जन सिंह वर्मा ने बाद में इन कयासों को निराधार बताते हुए कमल नाथ के भाजपा में जाने की बात से इनकार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button