ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

CAA विरोधी प्रदर्शन : मालवीय नगर में पुलिस पर हमला करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली के मालवीय नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए नगर निगम के पार्क में जमा हुए कई लोगों के खिलाफ पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लोग संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुधवार को पार्क में जमा हो गए थे और वहां पर तंबू लगा लिए थे। अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें समझाया कि सार्वजनिक पार्क के किसी हिस्से पर अतिक्रमण नहीं करें, लेकिन उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से हमला कर दिया, उनकी वर्दी फाड़ दी।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने कहा, “ हमने लोक सेवकों को अपने दायित्वों के निर्वहन से रोकने के लिए एक मामला दर्ज किया है।” उन्होंने कहा कि वे स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो से आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ महिलाओं ने ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसवाले के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button