ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
विदेश

इधर राफा में घुसा इजराइल, उधर ईरान के ‘गुर्गे’ ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन

तमाम इस्लामिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विरोध के बावजूद राफा में इजराइल ने हमला कर दिया है. इस बीच रेड सी (लाल सागर) में हलचल फिर बढ़ गई है. रेड सी में सैन्य बलों की रिपोर्टों के मुताबिक, यमन में हूती विद्रोहियों ने हमलों की एक नई सीरीज लॉन्च की है. हूती का नया एक्शन दक्षिणी गाजा के शहर राफा में इज़राइल की कार्रवाई के जवाब में लिया गया है. जिसके बाद अमेरिकी सेना अलर्ट पर है और लाल सागर में जंगी जहाजों की तैनाती बढ़ा दी गई है. अल अरेबिया की खबर के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया की US ड्वाइट डी. आइजनहावर एयरक्राफ्ट वापस लाल सागर में लौट आया है.

बता दें कि लाल सागर में हूती के हमले रोकने में ये एयरक्राफ्ट सबसे आगे रहा था. जिसको कुछ दिन के ब्रेक के लिए लाल सागर से हटा लिया गया था अब वापस से ड्वाइट डी. आइजनहावर की तैनाती लाल सागर में कर दी गई है.

आइजनहावर कब तक रहेगा तैनात

खबरों के मुताबिक आइजनहावर एयरक्राफ्ट 26 अप्रैल को स्वेज नहर के माध्यम से पारगमन के बाद पूर्वी भूमध्य सागर में पहुंचा था. अब फिर से इसकी लाल सागर में वापसी हो गई है. आइजनहावर पर सवार नाविकों और अधिकारियों को अभी इस बात का पता नहीं है कि वे कब अमेरिका अपने घर लौटेंगे. हाल ही में आई कुछ खबरों से पता चला था कि गर्मियों की शुरुआत में यहां से इस पोत को हटा लिया जाएगा. हालांकि, अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखेगा और उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में एक अलग एयरक्राफ्ट IKA लाल सागर में ज़िम्मेदारी संभालेगा.

हूती ने अब तक 140 हमले किए

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हूती ने 19 नवंबर से अब तक लाल सागर और अदन की खाड़ी में कम से कम 140 हमले किए हैं. हूती ने अपने हमले की शुरुआत करते हुए लाल सागर में फिल्मी अंदाज में एक शिप को बंधक बना लिया था. बता दें, हूती प्रवक्ता यह्या सारी ने कसम खाई है कि वे गाजा में हमले रुकने तक इजराइल से जुड़े शिप को निशाना बनाते रहेंगे.

Related Articles

Back to top button