ब्रेकिंग
Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत Khunti Election: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रानी टूटी ने भरा नामांकन, समर्थन में पहुंचे पूर्व सीएम...
मध्यप्रदेश

सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर बस और कार से टकराया, तीन लोगों की मौत

राजगढ़। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे सेना के ट्रक, बस व एक कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर कुरावर थाने के पीलूखेड़ी के समीप सीधी टक्‍कर हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है।

भोपाल टू ब्यावरा हाईवे पीलूखेड़ी इंडस्ट्री एरिया धागा फैक्ट्री हनुमान मंदिर के पास बड़नगर जोड़ के सामने क्रेटा कार एवं मिलिट्री गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऐसे में दोनों को बचाने के चक्कर में कमला बस से भी टक्‍कर हो गई।

बस गुना से भोपाल जा रही थी । क्रेटा कार भी भोपाल जा रही थी। मिलिट्री गाड़ी भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रही थी। इनकी आमने- सामने टक्कर होने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस हादसे में कार के क्लीनर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अभी कंफर्म नहीं हैं। सभी गंभीर घायलों को मिलिट्री गाड़ियों एवं एंबुलेंस से भोपाल भेज दिया गया है।

एक्सीडेंट में फिलहाल तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर है जिसमें मिलिट्री सैनिक, कमला बस का ड्राइवर एवं एक पैसेंजर, सभी घायलों को भोपाल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button