ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
उत्तरप्रदेश

सफाईकर्मी ने पहनी वर्दी और बन गया पुलिस वाला… SP ने देखी प्रोफाइल तो खुली पोल

राजस्थान में एक सफाई कर्मी पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिस वाला बन गया. उसने लोगों पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया. इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर वॉकी-टॉकी और बंदूक के साथ वीडियो शेयर करने लगा. एसपी ने जब प्रोफाइल देखी तो वह भी चौंक गए और जब आरोपी की पहचान की तो सामने आया कि वह कोई पुलिसकर्मी नहीं बल्कि एक थाने में सफाई कर्मचारी है.

राजस्थान के उदयपुर से हाल ही में अलग होकर बने सलूंबर जिले के एसपी ने तमाम पुलिस कर्मियों को वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने को लेकर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं. ऐसे में जब सलूंबर एसपी अरशद अली सोशल मीडिया देख रहे थे उस समय उन्हें वर्दी में एक युवक की फोटो दिखाई दी. इस पर एसपी ने जब प्रोफाइल चेक की तो सामने आया की युवक ने काफी सारे वीडियो और फोटो बना रखे हैं. वॉकी टॉकी और बंदूक के साथ युवक ने कई फोटो और वीडियो अपलोड किए हैं. एसपी ने सलूंबर पुलिस को इसकी जानकारी दी तो सामने आया कि युवक कोई पुलिसवाला नहीं बल्कि सलूंबर थाने का सफाई कर्मचारी है.

एसपी ने देखी प्रोफाइल तो रह गए हैरान

एसपी के निर्देश पर सलूंबर थाना अधिकारी मनीष ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि एक महीने पहले पुलिस थाने के कांस्टेबल लोकेश की बाइक चोरी हो गई थी जो सफाई कर्मचारी के घर से ही बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर राज पुलिस के नाम से अकाउंट बना रखा था. आरोपी ने जब थाने के कांस्टेबल की मोटरसाइकिल चोरी की उसके बाद थाने में सफाई का काम करने ही नहीं आ रहा था और पुलिसकर्मी बन कर लोगों को डरा रहा था. पुलिस ने आरोपी भंवरलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आरोपी ने थाने से चुराई पुलिसकर्मी की बाइक

जानकारी सामने आई की एक भंवरलाल नाम का युवक रात के समय में पुलिस की वर्दी पहन कर घूमता है और लोगों पर रोब झाड़कर उन्हें धमकाता है. पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो वह भाग निकला लेकिन उसके घर चोरी की हुई मोटरसाइकिल मिली. साथ ही राजस्थान पुलिस की वर्दी, बैच और विजय स्तंभ का लोगो लगी एक टीशर्ट और राजस्थान पुलिस का मोनोग्राम लगी एक कैप मिली जिसे पुलिस ने जब्त किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है.

Related Articles

Back to top button