ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

चारधाम यात्रा पर निकली बस में अचानक लगी आग, 30 तीर्थयात्रियों ने भाग कर बचाई जान…

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर निकली एक बस में भीषण आग लग गई। समय रहते ड्राइवर ने धुआं देख लिया और गाड़ी को तुरंत रोककर गाड़ी में बैठे यात्रियों को बाहर निकाल दिया। कुछ देर में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सूचना पर कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। घटना शुक्रवार की है। यह घटना कोलारस थाना क्षेत्र की है प्रारंभिक पड़ताल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र से दो बसों में सवार होकर निकले 60 यात्री ..

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से 60 लोग दो बस में सवार होकर चार धाम यात्रा के लिए 15 मई को निकले थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस मामले पर बस के यात्रियों का कहना था कि कुछ यात्रियों ने बस के नीचे धुआं उठता हुआ देखा था। जिसके बाद तत्काल सभी यात्री बस से नीचे उतर गए कुछ ही देर में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई और बस में रखा सामान भी जल गया है।

समय रहते सभी यात्री बस से निकल गए बाहर..

बस में सवार यात्री समय रहते बस से नहीं उतरते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। बस में सवार यात्री ने बताया कि उज्जैन में भी बस में खराबी आई थी और गुना से पहले ड्राइवर रविंद्र ने बस में एसी में काम कराया था।

Related Articles

Back to top button