ब्रेकिंग
Ranchi Rare Snake Rescue: रांची में हरियाणा के युवक से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय... Palamu Crime News: पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रही महिला का अपहरण कर हत्या, धान के खेत से मिला शव— ... Deoghar Sindoor Khela News: देवघर में बंगाली परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला, महिलाओं ... BJP Mission 2029 Jharkhand: झारखंड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नित... Ranchi PPK College NCC News: रांची के पीपीके कॉलेज में निलंबित एनसीसी यूनिट को बहाल कराने की मांग ते... Koderma Murder Case: अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, झोलाछा... Haryana Congress Campaign: हरियाणा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, AICC ने नियुक्त ... Panchkula Thar Stunt Action: सोशल मीडिया पर रील्स के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पंचकula पुलिस ने ... Panipat Crime News: पानीपत टोल प्लाजा के पास युवक के पैर में मारी गोली, ऑटो का इंतजार कर रहे शख्स पर... Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्...
मध्यप्रदेश

तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके

 बड़वानी जिले से गुजर रही प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी पर अब तीसरा पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजघाट के बाद छोटी कसरावद पर बड़ा पुल बनने के बाद अब जिले के अंजड़ के ग्राम छोटा बड़दा से धार जिले के ग्राम सेमल्दा को जोड़ने के लिए नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल बनेगा। यहां पर ब्रिज बनाने के लिए नर्मदा नदी पर निर्माण संबंधी तकनीकी जांच का कार्य शुरू हो चुका। उच्च स्तरीय ब्रिज का काम तीन वर्ष में पूरा होगा।

उक्त पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा 68 करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से जिले की अंजड़, ठीकरी, राजपुर, बड़वानी ओर सेंधवा तहसील के लोग सीधे धार जिले के मध्य क्षेत्र मनावर धरमपुरी ओर बाकानेर क्षेत्र से सीधे जुड़ जाएंगे। पुल निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि मप्र लोक निर्माण विभाग के सेतु विभाग द्वारा गत वर्ष 21 अगस्त को बड़वानी को धार जिले से जोड़ने के लिए मनावर सेमल्दा मार्ग से नर्मदा नदी पर एक उच्च स्तरीय पुल बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी। पुल निर्माण के लिए कंपनी जेसीबी से खुदाई कर जमीन तैयार कर प्लांट आदि लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं मशीनरी व सामग्री भी आने का क्रम जारी है। यहां 750 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े टू-लेन ब्रिज का निर्माण होगा। यह अंजड़ तहसील के छोटा-बड़दा से धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम सेमल्दा को सीधा जोड़ेगा।

लंबे समय से की जा रही थी मांग, घटेगी दूरी

नर्मदा नदी पर उक्त ब्रिज के लिए लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। पुल के अभाव में क्षेत्र के लोगों को मनावर धरमपुरी ओर बाकानेर जाने के लिए 60 किमी अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ती है, जो अब पुल बनने के बाद घटकर महज 20 किमी ही रह जाएगी।

निर्माण स्थल का टेस्टिंग और गहराई नापने का कार्य जारी

प्रोजेक्ट मैनेजर रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदा नदी पर 750 मीटर लंबा व 12 मीटर चौड़ा पुल निर्माण किया जाएगा। जिसका ठेका तकरीबन 68 करोड़ 3 लाख रूपये में हुआ है। वर्तमान में पुल निर्माण वाले स्थान पर टेस्टिंग कार्य व नदी में पानी गहराई नपा ने का कार्य किया जा रहा है। अभी कंपनी यहां कर्मचारियों के रहने, मशीन व सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। पुल निर्माण का कार्य करीब तीन वर्ष में किया जाएगा।

बैकवाटर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुल की ऊंचाई होगी निर्धारित

प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीवास्तव के अनुसार उक्त पुल की ऊंचाई बैकवाटर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्धारित की जाएगी। वैसे पुल की ऊंचाई लगभग 20 मीटर रहेगी। ज्ञात रहे कि नर्मदा नदी पर क्रूज चलाने की तैयारी भी की जा रही है। पुल निर्माण में इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखा जाएगा। ज्ञात रहे कि नर्मदा नदी पर बना राजघाट का पुराना पुल डूब में जाने से किसी काम का नहीं रहा। वहीं छोटी कसरावद के नए पुल से वर्तमान में आवागमन हो रहा है।

चार तहसीलों के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

वर्तमान में इस हिस्से में दोनों जिलों के लगभग 60 से अधिक छोटे बडे गांवों के लोग नर्मदा नदी में चलने वाली नाव और मोटर बोट से जान जोखिम में डालकर आना-जाना करते हैं। ब्रिज बनने के बाद सड़क रास्ते से आवागमन सुगम हो जाएगा। आपको बता दें कि धार जिले की ओर 16 किमी का मार्ग पहले ही सीमेंटकरण हो चुका है। उच्च स्तरीय पुल बनने से लगभग 40 किमी तक का अतिरिक्त चक्कर वाहनों को नहीं काटना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन की भी बचत होगी। वहीं चार पहिया वाहन सीधे कुछ ही समय में बड़वानी जिला मुख्यालय सहित अंजड़ राजपुर व अन्य क्षेत्रों से मनावर क्षेत्र में पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button