ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मनोरंजन

जायरा वसीम के फैसले से भड़कीं रवीना टंडन, कहा-‘ऐसे लोगों से फर्क नहीं पड़ता’

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने रविवार को इंडस्ट्री छोड़ने की अनाउंसमेंट कर सबको शॉक्ड कर दिया है। इस बात की जानकारी जायरा ने सोशल मीडिया पर एख पोस्ट शेयर करते हुए दी। जायरा वसीम का कहना है कि उनके धार्मिक होने में उनका काम यानी एक्टिंग बीच में आ रहा है। यहां तक कि उनका कहना है कि एक्टिंग उनके ईमान को भी प्रभावित कर रही है। जायरा के बॉलीवुड छोड़ने पर अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने गुस्सा जाहिर किया है।

Bollywood Tadka

रवीना टंडन ने ट्वीट कर लिखा-‘कोई फर्क नहीं पड़ता उन लोगों से जिन्होंने सिर्फ 2 फिल्मों में काम किया और इस इंडस्ट्री के प्रति अपनी कृतज्ञता भी जाहिर नहीं करते हैं। नहीं बताते कि उन्हें यहां से क्या-क्या मिला है। बस उम्मीद है वो यहां से शांति के साथ निकल जाएं। अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।’

Bollywood Tadka

धर्म की वजह से  छोड़ा बॉलीवुड

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा-‘पांच साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था। इसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। बॉलीवुड की पांच साल की मेरी यात्रा काफी थकाने वाली रही। मैं अपनी अंतरात्मा से लड़ती रही। मैं अपनी छोटी सी जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हूं। इस वजह से मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं।’ जायरा ने आगे लिखा-‘मैंने काफी सोचा और समझ कर ये फैसला लिया।’ जायरा ने इस पोस्ट में कुरान की आयतों का भी जिक्र किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button