ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

जावड़ेकर ने पुणे में लोगों के साथ ‘मन की बात’ सुनी

पुणेः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को ‘‘मन की बात” को दुनिया का शानदार कार्यक्रम बताते हुए इसकी प्रशंसा की जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे नागरिकों से संवाद करते हैं

जावडेकर ने कहा कि उन्होंने पुणे के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक प्रसारण सुना जिसमें उन्होंने जल संरक्षण को स्वच्छता अभियान की तर्ज पर एक सामूहिक आंदोलन बनाने पर जोर दिया। रविवार को मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आकाशवाणी पर प्रसारित अपने पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावडेकर ने कहा, ‘‘यह दुनिया का एक शानदार कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री देश के नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हैं, और चूंकि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कार्यक्रम था, मैंने आज नागरिकों के साथ ‘मन की बात’ सुनी।”

इस बीच, जावडेकर यहां सासून सामान्य अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायल श्रमिकों से मुलाकात की। ये श्रमिक शनिवार तड़के कोंढवा इलाके में एक आवासीय सोसाइटी की दीवार पास की झुग्गी पर गिर जाने से घायल हो गए थे। घटना में चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button