ब्रेकिंग
Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो... Bilaspur High Court PIL News: टॉयलेट में बर्तन धोने को मजबूर मरीज! कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चीफ ज... Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन...
देश

चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए पूरे देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आ रहे हैं. यात्रा में भारी भीड़ के चलते सरकार ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है. चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार और देहरादून में ट्रांजिट कैंप बनाए गए हैं. जहां पिछले कई दिन से लोग ऑफ लाइन पंजीकरण का इंतजार कर रहे थे.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि चारो धामों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑफ लाइन पंजीकरण को 31 मई तक बंद कर दिया गया है. जिन तीर्थ यात्रियों ने ऑन लाइन पंजीकरण कराया है वही फिलहाल यात्रा पर जा सकते हैं. ऐसे में ऑफ लाइन पंजीकरण का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को अपने रजिस्ट्रेशन के लिए अगले आदेश तक इंतजार करना होगा.

अगले दस दिन तक करना होगा पंजीकरण का इंतजार

सरकार ने देहरादून और हरिद्वार जिलों में पंजीकरण कैंप बनाए हुए हैं. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं. वह इन कैंपों में काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले 19 मई को ऑफलाइन पंजीकरण दोबारा शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब 31 मई तक के लिए ऑफ लाइन पंजीकरण बंद होने से यहां आए श्रद्धालुओ को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है. दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को अगले दस दिन तक पंजीकरण का इंतजार करना पड़ेगा.

टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारियों में नाराजगी

हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने स्थानीय टूर एंड ट्रेवल कारोबारी के साथ मीटिंग कर 31 मई तक यात्रा के लिए नए यात्रियों को ना बुलाने के निर्देश दिए हैं. 15 मई से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद हजारों लोग हरिद्वार के होटल धर्मशाला में रहकर रजिस्ट्रेशन खुलने का इंतजार कर रहे हैं. डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि ऐसे साढ़े 17 सौ श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर भेजा गया है. अन्य और लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि काउंटर से फिलहाल नए रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे. सरकार के इस फैसले से हरिद्वार के टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारियों में नाराजगी है. टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश भाटिया का कहना है कि वे जल्द अपने वाहनों की चाबियां और कागज प्रशासन को सौंपने को मजबूर होंगे.

Related Articles

Back to top button