ब्रेकिंग
Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने दिव्यांगों के साथ मनाया स्थापना दिवस..

मध्य प्रदेश का टूरिज्म विभाग अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के समस्त टूरिज्म के होटल, टूरिस्ट प्लेस, रेस्टोरेंट में स्थापना दिवस के आयोजन किए जा रहे हैं। भोपाल के रेलवे कोच रेस्टोरेंट होटल अशोका लेकव्यू पर दिव्यांग बच्चों के साथ सेलिब्रेशन करते हुए डांस और व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए मनाया। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और पर्यटन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर टी ईलैया राजा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट दिए और रेलवे कोच रेस्टोरेंट में भोजन करवाया। मध्य प्रदेश टूरिज्म स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। पर्यटन निगम के साथ स्थापना दिवस मनाकर दिव्यांग बच्चों ने भी खुशी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button