ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

ब्‍यूटी पार्लर कोर्स की आड़ में गलत काम करवाते थे, पुलिस ने भेजा जेल

उज्जैन। नाबालिग को ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने का झांसा देकर उज्जैन लाकर अनैतिक कार्य करवाने वाले महिला, पुरूष को पुलिस ने जेल भेज दिया। पांच फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है।

बता दें कि शुक्रवार को एक किशोरी ने महिला थाने पर शिकायत की थी कि भावना उर्फ शिवानी पत्नी हर्ष निवासी पावंसा मक्सी रोड़ व हर्ष मालवीय पायल निवासी उज्जैन एवं चार अन्य अज्ञात आरोपित उसे इंदौर से उज्जैन लेकर आए थे। यहां सभी ने उसे ब्यूटी पार्लर कोर्स करवाने का झांसा दिया था।

इसके बाद नाबालिग से अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। विरोध करने पर जान से मारने धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर भावना तथा हर्ष को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी हो गए।

पुलिस पायल सहित अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरोह लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्र में किराए के मकान लेकर वहां नाबालिग से अनैतिक कार्य करवा रहा था।

Related Articles

Back to top button