ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

डीएवी में एक शिक्षक का पूरा परिवार संक्रमित

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में शिक्षक सहित उनके परिवार के पांचों सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी होम आइसोलेशन हैं। अवकाश के कारण फिलहाल स्कूल बंद है। सोमवार को स्कूल के प्राचार्य एके खन्ना इस बारे में जानकारी लेकर निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द शिक्षक के घर जाकर काउंसिलिंग करेगी।

स्थिति गंभीर होने पर सदस्यों को अस्पताल में भर्ती के लिए कहा जाएगा। वहीं शिक्षक के संपर्क में आए सभी को तत्काल कोरोना जांच के लिए कहा गया है। अभी शिक्षक अपने घर में होम आइसोलेशन हैं। तबीयत पर नजर रखी जा रही है। परिवार के अन्य सदस्य भी नियमों का पालन कर रहे हैं। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी ने कहा कि शिक्षक के साथ परिवार का संक्रमित होने के लगातार मामला सामने आ रहे हैं।

कोविड-19 दिशा निर्देशों का स्कूलों में सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। प्राचार्य का पत्र अभी नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद परिसर को सैनिटाइज करने व चार दिनों के लिए शाला बंद करने आदेश जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही एक शिक्षक यहां संक्रमित मिला था। इसके बाद प्राचार्य ने पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया था। शिक्षकों को विशेष सावधानी बरतने कहा गया था।

शंकर नगर स्कूल चार दिन के लिए बंद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शंकर नगर में एक शिक्षक सहित पूरा परिवार संक्रमित मिला है। इसके बाद प्राचार्य सविता तिवारी ने शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन लेने के बाद शनिवार से चार दिन के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया। संपर्क में शिक्षकों को कोरोना जांच के लिए उन्होंने प्रोत्साहित भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार नजर रखे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button