ब्रेकिंग
MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर ... Ujjain News: मिठाइयों पर 'चांदी के वर्क' को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्... Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टां... AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की... Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई क... Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर र... MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वा... Ketana Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड ने ताजा किए राजा रघुवंशी के पुराने जख्म; परिवार ने की कठो...
खेल

CWC 19: हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : करूणारत्ने

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने का मानना है कि विश्व कप के पहले दो मैचों में बल्लेबाजी पतन को देखते हुए टीम के बाकी बचे मैचों में मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। श्रीलंका को विश्व कप के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उसने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 34 रन से हराया था।

इन दोनों मैचों में श्रीलंका का मध्यक्रम नहीं चल पाया था। करूणारत्ने ने कहा, ‘अगर हम पारी की अच्छी शुरुआत करते हैं तो हम उस लय को आगे बरकरार रख सकते हैं। पिछले दो मैचों पर गौर करने से पता चलता है कि हम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ करूणारत्ने के नाबाद 52 रन के बावजूद श्रीलंका 136 रन पर आउट हो गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 144 रन पर था लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ाने से टीम 201 रन पर आउट हो गयी थी।

करूणारत्ने ने आईसीसी मीडिया से कहा, ‘हमें मध्यक्रम से योगदान की जरूरत है और मेरा मानना है कि बल्लेबाजी लाइनअप के हिसाब से यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’ श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच का मैच शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। दोनों टीमों में अंक बांटे गए जिससे श्रीलंका और पाकिस्तान तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए। करूणारत्ने ने कहा, ‘हम यहां क्रिकेट खेलने के लिए आए थे, इसलिए यह अच्छा नहीं है कि हम नहीं खेल पाए। हम टीम के रूप में वास्तव में निराश हैं लेकिन अब हम अगले मैच पर ध्यान दे रहे हैं।’ श्रीलंका अब 11 जून को बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button