ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण...
खेल

CWC 19: सचिन ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा, कंगारुओं को न लें हल्के में

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। भारत को अगला मैच रविवार 9 जून को द ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। ऐसे में मैच से पहले पूर्व दिग्ग्ज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारत को अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हल्के में न लेने का चेतावनी दी है।

सचिन तेंदुलकर ने एक वेबसाइट से कहा, ‘ओवल मेरे हिसाब से एक ऐसी पिच है जिस पर अतिरिक्त बाउंस है, जो ऑस्ट्रेलिया को फेवर करेगा।’ ऑस्ट्रेलिया को एक अलग टीम बताते हुए सचिन ने डेविड वॉर्नर की प्रशंसा की और कहा कि वह टूर्नामेंट में बेस्ट ओपनर हैं। स्मिथ और वॉर्नर के आने के बाद वह एकदम अलग टीम है। पिछले मैच में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 5 विकट लिए जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार मुकाबले में 15 रनों से वेस्ट इंडीज को हरा दिया।

सचिन ने भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरे अनुसार भारत के पास सतुंलित टीम मिश्रण है। भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करने के लिए तैयार है। हमारी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। सचिन ने आगे कहा, ‘जितना भी विश्वास आपने अफ्रीका से जीत कर हासिल किया है, उसे भूलकर ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के लिए तैयार हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया हमेशा ही एक टफ टीम रही है। उनके पास अच्छा टीम संयोजन और आत्मविश्वास है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button