ब्रेकिंग
Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ...
उत्तरप्रदेश

अमेठी में अनियंत्रित ट्रक ने 6 गाड़ियों को रौंदा, 3 लोगों की मौत; एक घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कंटेनर ट्रक ने आधा दर्जन गाड़ियों को रौंद दिया. ये हादसा तब हुआ जब गाड़ियां रेलवे कॉसिंग के गेट पर खड़ी थीं. इसी बीच पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आया और आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदता चला गया. इस हादसे में लगभग तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है.

क्रॉसिंग बंद होने के कारण गाड़ियां रोड पर कतार में खड़ी थीं. इसी दौरान ट्रक ने पीछे से गाड़ियों ने टक्कर मार दी. घटना में गाड़ियों में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

अनियंत्रित ट्रक ने गाड़ियों को रौंदा

घटना जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के इंडोरमा फैक्ट्री के पास बनी रेलवे क्रासिंग के पास की है. क्रासिंग बंद होने के कारण कई गाड़ियां रोड पर खड़ी थीं. इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों को रौंद दिया. टक्कर इतनी खतरनाक थी की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. घटना में चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो बच्चियों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

बंद क्रासिंग बनी दुर्घटना का कारण

पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आए लोग बल्दीराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी अजमेर शरीफ से लखनऊ के रास्ते वापस लौट रहे थे. उन्हें लखनऊ से होते हुए सुल्तानपुर की ओर जाना था लेकिन रास्ते में ही वो लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. जब मृतक, कमरौली थाना क्षेत्र के पास बनी क्रासिंग के पास पहुंचे तब क्रासिंग बंद थी. वो लोग फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी.

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

घटना के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने मृतक के परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने घायल के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए.

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर ने सभी गाड़ियों को रौंद दिया इसके बाद आृोरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे उनमें से तीन की इलाज के दौरान ही मौत हो गई. एक घायल है जिसका इलाज चल रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ड्राइवर को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button