ब्रेकिंग
CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द...
विदेश

दुबई से मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर लाया1 किलो सोना

दुबई/नई दिल्लीः एयर इंडिया के एक विमान से मध्यप्रदेश के  इंदौर शहर पहुंचे एक यात्री के पास से लगभग एक किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में सोना छिपाकर लाया था। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एयर इंडिया की दुबई-इंदौर उड़ान (एआई 904) मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात यहां पहुंची थी।

विमान में उतरने वाले एक यात्री को हवाई अड्डे पर तैनात एक खुफिया टीम ने तकरीबन एक किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा। उन्होंने बताया कि सोने की यह खेप मिक्सर ग्राइंडर के पुर्जों में छिपाकर लाई गई थी। सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग कार्रवाई कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button