ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
राज्य

झुंझनूं किडनी कांड का मुख्य आरोपी डॉक्टर धनखड़ गिरफ्तार, भागने की कर रहा था तैयारी

राजस्थान के झुंझुनूं के धनखड़ अस्पताल में बीते दिनों हुए किडनी कांड में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी डॉ. संजय धनखड़ को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है की धनखड़ भागने की फिराक में था, लेकिन उसके पहले ही उसे पकड़ लिया गया. मामले में पीड़िता ईद बानो का इलाज फिलहाल जयपुर में चल रहा है. आरोपी डॉक्टर पिछले आठ दिन से फरार था.

डॉ. संजय धनखड़ पर मरीज के जीवन के साथ लापरवाही बरतने के आरोप तो लगे ही हैं, इसके अलावा पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की तो अस्पताल से काफी संदिग्ध सामग्री भी जब्त की गई जिसमें दस्तावेजों में हेरफेर और चिकित्सकों की स्टैम्प्स भी मिली हैं. इससे ये बात भी साफ है की डॉक्टर धनखड़ ना केवल मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा था बल्कि चीजों में हेरफेर भी करता था.

खराब किडनी की जगह निकाल दी सही किडनी

दरअसल, बीते दिनों नूआं निवासी ईद बानो ने डॉ. संजय धनखड़ के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने के साथ ही उसकी खराब किडनी की जगह सही किडनी निकालने की शिकायत की थी. इसके बाद पांच चिकित्सकों की एक टीम ने शिकायत की जांच की और उसमें साबित हुआ कि डॉ. धनखड़ ने इलाज में लापरवाही बरती है. डॉ. धनखड़ ने खराब हो चुकी किडनी की जगह, दूसरी सही किडनी निकाल दी. इसके बाद मरीज ईद बानो की तबीयत खराब हो गई थी. आनन फानन में उसे रेफर भी कर दिया गया. खुलासा तब हुआ जब ईद बानो की जयपुर में जांच की गई. जांच के बाद चिकित्सक ने उसे जानकारी दी.

पहले से दर्ज हैं दो मामले

मामला मीडिया में आने के बाद इस प्रकरण की जांच शुरू की गई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की. गिरफ्तारी के बाद अब डॉ. धनखड़ को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लाया जाएगा. एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि इस मामले में गायब हुई किडनी को लेकर भी पूछताछ की जाएगी. अगर बायोवेस्ट और आर्गन रूल्स के अनुसार किडनी का डिस्पोजल या फिर संधारण नहीं किया गया है तो इन धाराओं को भी मामले में जोड़ा जाएगा. इसके अलावा जान बूझकर जान संकट में डालने की धारा भी जोड़ी जा सकती है. पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है की धनखड़ पर इससे पहले भी दो केस दर्ज हो चुके हैं. साल 2015 और 2016 में भी डॉ. धनखड़ पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए में मामला दर्ज हो चुका है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button