ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे, एमपी के विजेता सांसदों को दी जीत की बधाई

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, उन्होंने इस चुनाव में भी असंभव को संभव करके दिखाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार एमडीए सरकार बनने जा रही है. पीएम मोदी ने फिर से एनडीए को इतनी बड़ी जीत दिलाई है.

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार एनडीए नेताओं को मौका मिला है, ये हम सबके लिए सौभाग्य की बात है. यह नतीजा फिर से हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला पल लेकर आया है.

सीएम यादव ने पीएम मोदी को दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुनिया में हालात बदल रहे हैं. इस बदलते परिवेश में जब इक्कीस शताब्दी में दुनिया भारत की तरफ देख रही है, ऐसे व्यक्ति के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनना गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के तमाम देशों को अहम संदेश दिया है. मोहन यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मोदी जी फिर से पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं.

नए सांसदों से मिले सीएम मोहन यादव

उससे पहले नवनिर्वाचित सांसदों और जनप्रतिनिधियों से भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मुलाकात हुई. उन्होंने सभी सांसदों को जीत की बधाई दी. इस दौरान भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, होशंगाबाद के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत, विधायक सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व विधायक पारुल साहू ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिलकर मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर एतिहासिक विजय की बधाई दी.

Related Articles

Back to top button