ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
मध्यप्रदेश

फिल्मी स्टाइल में टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर भागे 5 बाल अपराधी, एक पर हत्या का आरोप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे रोशनदान को तोड़कर भाग गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या एवं चोरी के मामलों में बाल संरक्षण गृह में बंद पांच बच्चे सुबह बाल संरक्षण गृह का रोशनदान तोड़कर भाग निकले। जब बाल संरक्षण गृह में बंद अन्य बच्चे बाथरूम की तरफ गए तो वहां उन्हें ग्रिल टूटी दिखाई दी। बच्चों ने इसकी सूचना तत्काल बाल संरक्षण कर्मी को दी तथा कर्मी ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और जवान विश्वविद्यालय थाने का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और टीम बनाकर बाल अपराधियों की तलाश शरू कर दी है। पुलिस ने बाल अपचारियों का रिकॉर्ड निकाल कर उनके रिश्तेदारों व अन्य ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह इस वर्ष की दूसरी घटना है। इससे पहले 25 जनवरी को भी पांच बाल अपराधी मैदान में खेलते समय दीवार कूदकर भाग निकले थे। इस समय बाल संरक्षण गृह में 12 बाल अपराधी रह रहे हैं। जो भागे हैं उन्हें लगभग पांच माह पूर्व ही लाया गया था। इनमें से चार बाल अपचारी चोरी के और एक हत्या के मामले में यहां बंद थे। यह बाल अपराधी ग्वालियर, राजगढ, भिंड, मुरैना के रहने वाले थे।

Related Articles

Back to top button