ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
खेल

विराट कोहली ने वनडे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गांगुली को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की मेहनत पर मेजबान टीम न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच में पानी फेर दिया और मेहमान टीम को चार विकेट से शिकस्त मिली। बेशक टीम इंडिया को इस मैच में हार मिली, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस मैच में टीम के लिए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और स्कोर को 347 तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि इस विशाल स्कोर के बाद भी टीम इंडिया को मैच में हार मिली, लेकिन विराट के नाम पर एक नई सफलता जरूर दर्ज हो गई।

विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा

विराट कोहली अब अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय वनडे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली ने वनडे कप्तान के तौर पर अब तक खेले 87 मैचों की 83 पारियों में कुल 5123 रन बना लिए हैं। वहीं सौरव गांगुली ने वनडे कप्तान के तौर पर 142 पारियों में 5082 रन बनाए थे। भारतीय वनडे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज MS Dhoni हैं जिन्होंने 172 पारियों में 6641 रन बनाए थे। यानी विराट कोहली वनडे कप्तान के तौर पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट से आगे अब धौनी और मो. अजहरुद्दीन ही हैं।

रिकी पोंटिंग हैं नंबर एक पर

विश्व क्रिकेट में वनडे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम पर है। पोंटिं ने कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में कुल 8497 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग दूसरे स्थान पर हैं और उनके नाम पर कुल 6295 रन दर्ज है। इस मामले में तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धौनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button