ब्रेकिंग
Nana Patekar Memories: भोपाल में नाना पाटेकर से जुड़े संस्मरण, श्रीराम तिवारी ने बताए 30 साल पुराने ... Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस... Chhattisgarh Ration Card Controversy: जीवित महिला को मृत बताकर निरस्त किया राशन कार्ड, पूर्व खाद्य म... Raipur Kurud Train Service: रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए 10 साल बाद शुरू होगी ट्रेन सेवा, बस के ...
मध्यप्रदेश

खंडवा के थापना में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, इंदौर हाईवे पर देशगांव तक भारी वाहन प्रतिबंधित

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की तैयारी जोर-शोर से जारी हैं। नौ जून से शुरू होने वाली कथा के लिए मोरटक्का रोड पर ग्राम थापना के समीप 25 एकड़ परिसर में वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। प्रशासन का ध्यान भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर है।

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के निकट होने वाली शिवपुराण कथा श्रवण करने के लिए देश भर से रोजाना लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की जा रही हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर रोड मैप तैयार किया है।

पार्किंग के लिए मोरटक्का चौराहा से एक्वाडक्ट के बीच दो ग्राउंड पार्किंग के लिए चिह्नित किए हैं। एक पार्किंग स्थल कथास्थल के पास रहेगा। कोठी चौराहा के आगे ओंकार हाइट्स के पास भी एक पार्किंग स्थल का चयन किया गया है।

साथ ही कोठी हेलीपेड को भी पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। कुल 10 जगह पार्किंग चिह्नित किए गए है। ट्रैफिक टीआइ सौरभ कुशवाह के अनुसार यातायात व्यवस्थित रखने के लिए इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर इंदौर से देशगांव तक भारी वाहनों को सुबह छह से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रखा जाएगा।

इंदौर से आने वाले भारी वाहन सिमरोल, तेजाजी नगर से खलघाट, खरगोन होकर देशगांव से निकलेंगे। इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मोरटक्का से ओंकारेश्वर रोड की ओर से यातायात व्यवस्था रहेगी। ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को सनावद से कोठी मार्ग से होकर जाना पड़ेगा।

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रबंध

 

 

 

उल्लेखनीय है कि शिव महापुराण कथा नौ से 15 जून तक चलेगी और कथा का समय दोपहर एक से शाम चार बजे तक रहेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़वाह विधायक सचिन बिरला और मांधाता विधायक नारायण पटेल ने शुक्रवार को खंडवा और खरगोन जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बिरला ने बताया कि कथा के दौरान सुदूरवर्ती प्रांतों और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, पेयजल और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। कथा के निर्बाध और सफल आयोजन के लिए यातायात नियंत्रण, भोजन प्रसादी वितरण, पंडाल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल वितरण, आवास व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था आदि समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियों को दायित्व सौंपे दिए गए हैं।

 

श्रद्धालुओं का शुरू हुआ आगमन

 

 

 

पंड़ित प्रदीप मिश्रा की कथा श्रवण के लिए ओंकारेश्वर, सनावद और बड़वाह की होटलों में बुकिंग और श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए है। इसके चलते अभी से होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं हाउस फूल होने लगी है। प्रशासन द्वारा कथा स्थल के आसपास अस्थायी तौर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

मेमू का हो लोकल ट्रेन के समान संचालन

 

 

 

कथा के दौरान नगर के साथ ही देशभर से श्रध्दालुजन कथा श्रवण करने बडी़ संख्या में पहुंचेंगे। सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं सदस्यों ने कथा के दौरान खंडवा से सनावद मेमू ट्रेन का लोकल ट्रेन के समान संचालन करने की मांग डीआरएम भुसावल एवं भोपाल से की है।

मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रतिदिन खंडवा से सनावद तक चलाई जाने वाली मेमो ट्रेन के फैरों को बढ़ाकर लोकल ट्रेन के रूप में संचालित कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधा मोहिया कराई जाए। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुजन कथा श्रवण का लाभ आसानी से ले पाए।

 

नर्मदा तट पर शिव महापुराण कथा सौभाग्य का अवसर

 

 

 

विधायक बिरला ने कहा कि कथा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए खंडवा और खरगोन जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मप्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की गई है। कथा स्थल पर पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। बिरला ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा तट पर शिव महापुराण कथा का आयोजन बड़ा ही सौभाग्य का अवसर है।

विधायक पटेल ने कथा के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग का आव्हान किया है। बड़वाह नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि कथा के आयोजन में बड़वाह नगर पालिका परिषद हरसंभव सहयोग करेगी। सनावद नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिर्ला ने भी कथा आयोजन में सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। बैठक को भाजपा नेता महिम ठाकुर,कमल बिर्ला,दिनेश शर्मा, प्रभात पंडित, संजय राठौर ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button