ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
मध्यप्रदेश

BJP को तीसरी बार क्यों नहीं मिला स्पष्ट बहुमत? नरेंद्र मोदी से क्या हुई भूल, संत राजेंद्र दास महाराज ने किए बड़े खुलासे

निवाड़ी जिले की प्रभु श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा के सुरभि गौशाला में चल रही कथा के दौरान राष्ट्रीय संत राजेंद्र दास जी महाराज ने लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ओरछा के रामराजा सरकार ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। उनका कहना है कि 2014 में ओरछा में 18 करोड़ श्री राम जय राम जय जय राम के जपों के बाद उन्हें स्पष्ट बहुमत मिला लेकिन मोदी जी ओरछा दरबार में रामराजा सरकार के दर्शन करने नहीं आए। उसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में मिला है अब भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओरछा आकर प्रभु श्रीराम राजा सरकार के दर्शन करने की अपील की है।

प्रसिद्ध कथावाचक राजेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं जब वो पहली बार प्रधानमंत्री बन रहे थे तो 2014 में ओरछा धाम में देशवासियों को अच्छी सरकार मिले इसके लिए 18 करोड़ श्रीराज जय राम जय जय राम के जप किये थे। इसका परिणाम स्वरूप अच्छी सरकार पूर्ण बहुमत से आई उस वक्त भी यह बात कही गई थी कि हमारा संकल्प पूरा हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामराजा सरकार के दर्शन करें लेकिन वह अब तक नहीं हो पाया उसका परिणाम भी सामने आ गया है, इसलिए उन्होंने आग्रह किया कि थोड़ी कसर रह गई तो रह गई लेकिन अभी भी कसर पूरी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामराजा सरकार को दंडवत करने के लिए ओरछा जरूर आना चाहिए और उन्होंने आगे कहा कि हमारा सम्पर्क तो केवल ठाकुरजी से है हमारा किसी नेता अभिनेता या सेठ साहूकार से कोई सम्पर्क नहीं है। अपने आप कोई आये तो आये हमारी प्रकृति ही ऐसी नहीं है सोशल मीडिया का जमाना है तो यह बात उन तक पहुंचा सकते हो तो पहुंचा दो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओरछा जरूर आना चाहिए।

Related Articles

Back to top button