ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
उत्तरप्रदेश

स्टेशन मास्टर को आ गई नींद, ट्रेन का लोको पायलट मारता रहा हॉर्न… अब नपेंगे साहब!

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का लोको पायलट आधा घंटे हॉर्न बजाता रहा और डिप्टी स्टेशन अधीक्षक नींद में सोते रहे. इस लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी. इस बड़ी लापरवाही के मामले में डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आगरा रेलवे डिविजन अधिकारी ने नोटिस के बाद अब विभाग की ओर से चार्जशीट दी गई है. डेढ़ महीने पहले पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का लोको पायलट आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्लन मांगता रहा लेकिन ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस नींद आने के कारण आधा घंटे तक सोते रहे. मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को होने के बाद हड़कंप मच गया था. वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा मंडल ने उनको चार्जशीट देकर एक माह के अंदर उसका जवाब मांगा है. जिसके बाद डिप्टी एसएस के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई अमल में लाई जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, बीते 3 मई को सुबह करीब 5 बजे इटावा जिले के महत्वपूर्ण उदी रेलवे स्टेशन पर पटना-कोटा एक्स्प्रेस ट्रेन रुकी थी. ट्रेन का पायलट करीब आधा घंटा तक हॉर्न बजाकर स्टेशन मास्टर से सिग्नल मांगता रहा. लेकिन ड्यूटी पर तैनात डिप्टी स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार को उस वक्त नींद आ गई. जिस कारण उनके कानों तक ट्रेन का हॉर्न नही पहुंचा और वह करीब आधा घंटे तक ड्यूटी के दौरान सोते रहे. हालांकि जिस समय यह घटनाक्रम घटित हुआ उस वक्त किसी अन्य ट्रेन की उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर आवाजाही नही हुई. लेकिन डिप्टी स्टेशन मास्टर की इस बड़ी लापरवाही से कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी.

स्टेशन अधीक्षक को एक महीने के अंदर देना होगा जवाब

आधे घंटे तक पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का हॉर्न बजाने के बाद स्टेशन मास्टर की आंख खुली उसके बाद उन्होंने ट्रेन को ग्रीन सिग्नल देकर आगे के लिए रवाना किया. घटना वाले दिन सुबह होते ही इस बात की जानकारी आगरा मंडल डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों को होने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया. मीडिया के मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने उस समय ड्यूटी पर तैनात लापरवाही करने वाले डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को नोटिस दिया. उसके बाद अब डिप्टी एसएस को चार्जशीट दी गई है. चार्जशीट मिलने के एक महीने के अंदर लापरवाही करने के आरोपी स्टेशन अधीक्षक को अपना जवाब दाखिल करना है. जिसके आधार पर रेलवे विभाग इस लापरवाही को लेकर कार्यवाई की जायेगी.

आगरा डिविजन जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आगरा मंडल ऋषिकेश मौर्या ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उदी मोड़ डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को आरोप पत्र दिया है. आरोप पत्र मिलने के एक महीने के अंदर उनको जवाब देना है. लापरवाही के आरोपी के जवाब के आधार पर विभाग कार्यवाई तय करेगा. फिलहाल क्या कार्यवाई की जायेगी यह बताना मुश्किल है.

Related Articles

Back to top button