ब्रेकिंग
Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार
खेल

IND vs BAN: टीम इंडिया की प्लेइंग XI प्रैक्टिस सेशन में हुई तय, बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगा में खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी!

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी? क्या लगातार चार मैचों की असफलता के बाद रोहित-विराट फिर से ओपन करेंगे? क्या शिवम दुबे को फिर से चांस मिलेगा? ये वो तमाम सवाल हैं जो कि एंटीगा में होने जा रहे मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सामने मुंह बाए खड़े हैं. एंटीगा में सिक्के की उछाल के साथ भले ही इन सारे सवालों के जवाबों पर आधिकारिक मुहर लगती दिखे. लेकिन, जिन जवाबों पर मुहर लगनी हैं वो अभी से तैयार हैं. सीधी भाषा में कहें तो बांग्लादेश के खिलाफ अपने किन 11 खिलाड़ियों को लेकर मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा उनके नाम फाइनल दिख रहे हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर भले ही अब तक कुछ भी स्पष्ट तौर पर किसी ने नहीं कहा हो. लेकिन, एंटीगा में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन देखने के बाद उसकी स्थिति साफ होती दिखी. अब सवाल ये है कि एंटीगा के प्रैक्टिस सेशन में ऐसा क्या दिखा, जिससे भारत की प्लेइंग इलेवन का पता चलता है?

एंटीगा में भी 3 स्पिनर के साथ उतर सकते हैं रोहित

एंटीगा की प्रैक्टिस सेशन में भारतीय टीम एक बार फिर से 3 स्पिनर के साथ उतरी, जो कि इस बात का एक बड़ा संकेत है कि अगले मैच में भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो फिर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव दिखने की संभावना ना के बराबर है. मतलब 3 स्पिनर से लैस वही टीम खेलती दिखेगी, जो कि अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में दिखी थी.

एंटीगा में 3 स्पिनर के साथ खेलने के संकेत कप्तान रोहित शर्मा ने बारबाडोस में अफगानिस्तान पर जीत के बाद भी दिए थे. उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत महसूस हुई तभी 3 स्पिनर के तालमेल को छेड़ा जाएगा. नहीं तो यही कॉन्बिनेशन होगा.

भारतीय टीम ने एंटीगा में 3 स्पिनर के साथ किया अभ्यास

एंटीगा में 3 स्पिनर के साथ अभ्यास साफ बताता है कि टीम इंडिया को बांग्लदेश के खिलाफ मैच में भी एक्स्ट्रा सीमर की जरूरत नहीं है. मतलब, ये कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जो 11 खिलाड़ी खेलते दिख सकते हैं, वो कुछ इस प्रकार हो सकते हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

Related Articles

Back to top button