ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
मध्यप्रदेश

होटल में बिताई रात, फिर कर दिया गर्लफ्रेंड का कत्ल…150Km दूर लाश के टुकड़े करने ले गया, राज खुला तो पी गया तेजाब

मध्य प्रदेश के अमरकंटक में 20 जून को एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरने पहुंचा. यहां दोनों रात भर तक साथ रहे. इसके बाद अगले दिन प्रेमी ने कहा कि चलो मैं तुम्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले चलता हूं. प्रेमिका भी मान गई. फिर कार में बैठकर दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़े. लेकिन प्रेमिका इस बात से बिल्कुल ही अंजान थी कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. रास्ते में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गर्लफ्रेंड चीखने लगी तो प्रेमी ने चाकू से उसका गला रेत डाला.

अब काम था शव को ठिकाने लगाने का. उसने सोचा कि क्यों न शव को उमरिया के जंगलों में फेंक दिया जाए. लेकिन 150 किलोमीटर ड्राइव करने के बाद उसकी गाड़ी खामा बैरियर नामक जगह पर अचानक एक पेड़ से जा टकराई. आगे एक गड्ढा भी था. कार फिर गड्ढे में जा फंसी. वो कार को निकालने की कोशिश करता रहा. लेकिन नाकाम रहा. तभी वहां से गुजर रहे चार आदीवासी लोगों ने उसे देखा. वो उसकी मदद के लिए वहां पहुंचे.

चारों ने गाड़ी को धक्का लगाया. लेकिन गाड़ी निकल न पाई. तभी वहां जंगल का चौकीदार आया. उसने युवक से कहा कि तुम गाड़ी से उतरो और गाड़ी को धक्का लगाओ. मैं ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी निकाल दूंगा. लेकिन कार में तो लाश थी. इसलिए युवक पहले आनाकानी करने लगा. लेकिन किसी को शक न हो. इसलिए वो गार्ड की बात मान गया. जैसे ही चौकीदार ने देखा कि कार में लाश है तो वो घबरा गया. उसने युवक से इस बारे में पूछा. युवक ने उनकी बातों का कोई जवाब नहीं दिया. कार से एसिड (तेजाब) की बोतल उठाई और पी गया. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

क्या थी प्लानिंग?

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इलाज के ढाई घंटे बाद युवक की मौत हो गई. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसका बयान ले लिया था. पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सूरज था. उसकी प्लानिंग थी कि वो युवती की लाश के टुकड़े कर उन्हें जला लेगा. मगर वो अपने मंसूबे में कामयाब होता उससे पहले कार का एक्सीडेंट हो गया.

सोशल मीडिया पर डाली फोटो

पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम ममता था. दोनों रिश्ते में भाई बहन लगते थे. उनके बीच पांच साल से अफेयर था. लेकिन इस बात की जानकारी सिर्फ सूरज की बहन संध्या को थी. कुछ महीने पहले ममता के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और करवा दी. बावजूद इसके वह सूरज से बात करती थी. उससे मिलने आती रहती थी. लेकिन इस बीच ममता ने फेसबुक पर अपने पति के साथ वाली फोटो डाल दी. बस यही बात सूरज को नागवार गुजरी. उसने ममता की हत्या की प्लानिंग बनाई. लेकिन हत्या के बाद उसने खुद भी एसिड पी लिया. इससे सूरज की भी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button