ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

Mustafabad: बीजेपी के जगदीश प्रधान हैं वो नेता, जिन्होंने आप की आंधी में मार ली थी बाजी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से जगदीश प्रधान विधायक हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव था। दिल्ली विधानसभा में जगदीश प्रधान का नाम इसलिए भी काफी अहम है, क्योंकि 2015 में भाजपा ने सिर्फ तीन सीटें जीती थीं और उसमें जगदीश प्रधान का नाम शामिल रहा था। बता दें कि 2015 में जब चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली की 70 सीटों में से 67 को जीत ली थी।

सामाजिक कार्यों में लगाव रखने के चलते जगदीश को उनके चुनाव क्षेत्र में खासा पसंद किया जाता है। इस लोकप्रियता के चलते जगदीश प्रधान 1997 से लेकर 2017 तक नगर निगम पाषर्द रहे। जगदीश एमसीडी शाहदरा के उत्‍तर जोन के चेयरमैन भी रहे। शुरुआत से ही व्‍यापार की ओर रुख रखने वाले जगदीश की व्‍यापारियों के अलावा छोटे तबके के मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ मानी जाती है।

4 जुलाई 1953 को नई दिल्‍ली के करावल नगर में वेद राम के घर जन्‍मे जगदीश प्रधान ने लोनी इंटर कॉलेज से दसवीं तक शिक्षा हासिल की है। 5 बच्‍चों के पिता जगदीश प्रधान वर्तमान में भाजपा की ओर से दिल्‍ली विधानसभा के सदस्‍य हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उसकी अहम जानकारी इस प्रकार है…

जन्मतिथि- 1954

पद- विधायक

परिवार- पत्‍नी शीला, दो बेटियां और तीन बेटे।

शिक्षा- 10वीं

संपत्ति- 13 करोड़ से ज्‍यादा

व्यवसाय- व्‍यापार

पति/पत्नी का व्यवसाय- गृहिणी

बता दें कि 2015 में जगदीश प्रधान को क्षेत्र के करीब 35.33 फीसदी यानी 58388 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के हसन अहमद को हराया था, जिन्हें 52357 वोट हासिल हुए थे। हसन अहमद ने 2013 के चुनावों में जीत हासिल की थी। इस बार भी जगदीश प्रधान बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में हैं और देखना है कि वो क्या इस बार भी सीट बचा पाते हैं या नहीं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button