ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

Delhi Assembly Election 2020: जानिए जनकपुरी सीट से AAP के विधायक राजेश ऋषि के बारे में

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जनकपुरी सीट काफी महत्वपूर्ण है। जनकपुरी सीट से वर्तमान में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश ऋषि हैं। यह दिल्ली के पॉश इलाकों में एक है। जनकपुरी एक तरह से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि राजेश ने यहां 2015 में भाजपा के जगदीश मुखी को करीब 25 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर पर हरा दिया था।

इस बार दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है तो यह देखना लाजिमी है कि इस बार राजेश क्या अपनी जीत का परचम लहरा पाएंगे या इस बार भाजपा और कांग्रेस अपनी वापसी कर पाएगी।

जनकपुरी विधानसभा में 2015 चुनाव परिणाम –

विजेता उम्मीदवार के नाम -राजेश ऋषि (AAP)

रनर अप उम्मीदवार के नाम- प्रो. जगदीश मुखी (BJP)

वोट %

71.44

पुरुष मतदाता

93093

महिला मतदाता

81032

कुल मतदाता

174133

आठ फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चलेगा कि किस पार्टी के सिर पर शेहरा बांधा है जनता ने। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली थी वहीं, भाजपा इस जीत की आंधी में काफी कम सीटें जीती थीं। भाजपा को तीन सीटों पर ही जीत मिली थी।

मतदान की तारीख – 8 फरवरी

रिजल्ट की तारीख – 11 फरवरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button